Breaking

Your Ads Here

Saturday, April 11, 2026

संदिग्ध मौत का खुलासा: शराब पीने से गई आनंद की जान

नित्य संदेश ब्यूरो

रोहटा : पूठखास पुलिस चौकी के सामने बंद पड़े गन्ना क्रेशर परिसर में दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले गांव डूंगर निवासी आनंद गुर्जर की मौत का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो गया है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आनंद की मौत अत्यधिक शराब पीने के कारण हुई थी। ओर वह लीवर की बीमारी से भी ग्रस्त था।

 बता दे  कि बृहस्पतिवार की साय को आनंद गुर्जर निवासी डूंगर का शव पुट पुलिस चौकी के सामने स्थित बंद पड़े गन्ना क्रेशर परिसर में संदिग्ध हालत में पड़ा मिला था, शव के पास शराब के खाली पाउच भी पुलिस को पड़े मिले थे। जिसके बाद परिवार के लोगों ने जहर देने समेत अन्य आरोप लगाए थे। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी चल रही थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। पुलिस के अनुसार रिपोर्ट में मौत का कारण शराब का अत्यधिक सेवन बताया गया है। कोई जहर की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here