रवि गौतम
नित्य संदेश,परीक्षितगढ़। क्षेत्र के शताक्षी इंटरनेशनल स्कूल में विद्यालय का स्थापना दिवस एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई।
शताक्षी इंटरनेशनल स्कूल चितमाना शेरपुर में स्कूल का स्थापना दिवस के अवसर पर हवन किया गया जिसमें समस्त विद्यालय परिवार ने विद्यालय की तरक्की और सुख शांति के लिए प्रार्थना की वहीं बाबा भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई विद्यालय के चेयरमैन मोनू तोमर ने कहा कि आज का दिन विद्यालय परिवार के लिए बहुत खुशी का दिन है क्योंकि इसी दिन हमारे विद्यालय की स्थापना हुई थी उन्होंने समस्त विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी साथ ही बाबा साहब के बताएं रास्ते पर चलने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर कविता तोमर अध्यक्ष संजीव त्यागी प्रधानाचार्य विना चौधरी उप प्रधानाचार्य सुधीर मावी खुशी त्यागी चेतना सिंह शिखा शर्मा रेणुधामा लविश रीना तनु विजय धामा विबाह सीनू पाकी सृष्टि विहान रूही सक्षम वानी अवनी आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment