नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मंगलवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का नेतृत्व मनोज ठाकुर (युवा जिला अध्यक्ष, मेरठ) द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में समानता, न्याय और शिक्षा के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए, वे आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के विचारों को अपनाकर समाज में जागरूकता फैलाएं।
इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि वे सामाजिक समरसता, शिक्षा के प्रसार एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम में सैंकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, युवा साथी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

No comments:
Post a Comment