Breaking

Your Ads Here

Sunday, April 12, 2026

कार्यालयी कार्यों की दक्षता हेतु कार्यशाला सराहनीय कार्य: डा. अशोक कटारिया

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कार्यालयी दक्षता कौशल कार्यशाला का आयोजन पुलिस लाइन चिकित्सा केन्द्र पर आयोजित किया गया जिसका उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अशोक कटारिया व्दारा किया गया। डा0 कटारिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि आफिस स्टाफ को पत्र लेखन, टिप्पणी लेखन सहित अन्य जानकारी होने से कार्यालयी कार्यों में उत्कृष्टता आती है ।


इस अवसर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा0 अंकुर त्यागी ने कहा कि कार्यालय में फाइलिंग, रिपोर्टिंग, नोटशीट लेखन आदि की जानकारी आज कार्यशाला में दी गई जो बहुत ही लाभकारी है। इस अवसर पर कार्यशाला के प्रमुख संदर्भ व्यक्ति मुकन्द वल्लभ शर्मा माई भारत युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय के सेवा निवृत्त एपीए एव मण्डल बौद्धिक प्रमुख भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान, ने कार्यशाला में पत्र लेखन, नोटशीट लेखन, कार्यक्रम एवं कार्यालय निरीक्षण आख्या लेखन, अवकाश नियम, प्रेस विज्ञप्ति, चेतावनी, शिकायती पत्र, सूचना अधिकार जैसे विषयों पर जानकारी दी उन्होंने कहा कि कार्यालय में सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को नियमानुसार कार्य करने की आवश्यकता है तथा संयमित और सुरूचिपूर्ण भाषा व्यवहार उनके चरित्र में उत्कृष्टता प्रदान करते हैं। कार्यशाला में डा0 आरूषी रस्तोगी, विकास कौशिक, निधि पाल, हंशू, रीना, कोमल, विनोद, आदि उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here