नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। क्लब-60 के शिक्षा सेतु सेवामिशन ने डालम पुर स्थित आराध्या स्कूल में रविवार को 35 बच्चों को पुरस्कृत किया। पूर्व प्रशासनिक अधिकारी व शिक्षासेतु के संचालक के पी सिंह ने बताया कि छात्र छात्राओं को कापी, रजिस्टर,पुस्तकें और स्कूल बैग आदि दिए गए।स्वच्छता, अंग्रेजी, गणित,रसायन परीक्षा तथा नए संकल्प प्रतियोगिता की विजेता खुशी पूनिया, प्रियांशी गौतम, स्वाति,अनुषा व आकांक्षा को नकद पुरस्कार मिला।आयुषी शर्मा व इशिका ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व प्रधानाचार्य वेदप्रकाश उपाध्याय ने परीक्षा में सफलता के मूल मंत्र समझाए।अध्यक्षता ओमप्रकाश शर्मा ने की।डॉ.देवेंद्र गौतम,डॉ. मनोज शर्मा,डॉ. सुरेश पाल पूनिया व संदीप पूनिया आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment