अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश बहसूमा। रविवार को संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने थाना बहसूमा में थाना प्रभारी रविंद्र कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान थाना प्रभारी ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी बेगुनाह को परेशान नहीं किया जाएगा और थाना परिसर के दरवाजे 24 घंटे आम जनता के लिए खुले हैं।
थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि व्यापारी वर्ग निडर होकर अपने कार्य करें, प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि क्षेत्र से अपराध को जड़ से समाप्त करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।बैठक के दौरान व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का संकल्प लिया। उन्होंने क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर संभव सहयोग देने की बात कही।इस अवसर पर व्यापार संघ के अध्यक्ष अमन गोयल, महामंत्री विपुल गोयल, संगठन मंत्री अमित गोयल, कोषाध्यक्ष पीयूष सिंघल, संरक्षक प्रमोद गर्ग, वीरेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष निशु उर्फ राजा रस्तोगी, डॉ. उदयवीर, दीपक, राहुल खुराना, सोनू उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment