Breaking

Your Ads Here

Thursday, April 2, 2026

गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने मेरठ इलेवन को हराया


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी और मेरठ इलेवन के बीच मैच हुआ। इसमें गुरु तेग बहादुर की टीम ने जीत प्राप्त की।

मेरठ इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 22.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। इसमें जैद ने 41, शोएब ने 39, रियांश ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रत्यक्ष ने 4, नीरव ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 24.3 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए और 1 विकेट से मैच जीता। इसमें भाविक ने 42, कबीर जैन ने 40, कुणाल ने 32, अर्थव ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में विवेक ने 4, सुभान ने 3, रियांश ने दो विकेट लिए। 

क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि शुक्रवार को जूनियर वर्ग का मैच गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और सब जूनियर वर्ग का मैच आईटीआई में खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here