Breaking

Your Ads Here

Tuesday, April 14, 2026

ग्राम प्रधान आशा सांगवान ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

 



नित्य संदेश ब्यूरो

रोहटा। मंगलवार को ग्राम डूंगर में बाबा साहेब डॉ बीआर अंबेडकर की 135 वी जयंती के अवसर पर ग्राम प्रधान आशा सांगवान ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 


आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर ग्राम प्रधान आशा सांगवान ने कहा कि बाबा साहेब अपने आप में देश के उत्थान की जहाँ एक नींव के साथ साथ राष्ट्रनिर्माता भी थे। उन्होंने ही शोषितों, दलितों ओर पिछड़ों को हक दिलाने के लिए जहां कानून बनाए वे हमारे जीवन का आधार हैं, लेकिन हमें यह समझना होगा कि जब तक सामाजिक स्वतंत्रता नहीं मिलती, तब तक कानूनी स्वतंत्रता अधूरी है। उन्होंने हमें एक शक्तिशाली मंत्र दिया था। शिक्षित हो, संगठित हो, आंदोलन करो" आज के समाज में भी, जहाँ हम साधन संपन्न हुए हैं, हमें अभी भी भेदभाव से लड़ने और समाज में एकता बनाए रखने की आवश्यकता है।


 इस अवसर पर समाज सेवी राजकुमार, मिटन लाल, चिरंजीलाल, सोनू आदि ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की भव्य प्रतिमा के सामने नमन करने और उनके विचारों को आत्मसात करने के लिए एकत्रित हुए है। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने एक ऐसे भारत का सपना देखा था जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व पर आधारित हो। उन्होंने संविधान के माध्यम से हमें जो अधिकार दिए हैं, वे हमारे जीवन का आधार हैं, लेकिन हमें यह समझना होगा ओर उनके बताए रास्तों पर चलकर समाज हित में कार्य करने होगे। 


इस मौके पर पूर्व प्रधान देवी सिंह, मिटन लाल, चिरंजी लाल,प्रमोद,सतपाल, पप्पू , विमल,बिरजू,ऋषिपाल, बाबर, अशोक भदौरिया,राजू, प्यारेलाल,सचिन,रामभूल,विजय,अमित, आदि उपस्थित थे। इसके अलावा क्षेत्र के पुट खास, रोहटा, आलमगीरपुर, भदौड़ा, अरनावली, दिलावरा, आदि विभिन्न गांवों में जयंती के अवसर पर गांव गली मोहल्लों में झाकियां निकाली। इस मौके पर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here