Breaking

Your Ads Here

Tuesday, April 14, 2026

प्रचार का केंद्र बनी शास्त्री नगर पुलिस चौकी, सील स्कूलों का भी हो रहा प्रचार




तरुण आहुजा

नित्य संदेश, मेरठ। शास्त्री नगर सेंट्रल मार्किट क्षेत्र की पुलिस चौकी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। आरोप है कि चौकी का उपयोग कानून व्यवस्था से अधिक प्रचार-प्रसार के लिए किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां से ऐसे स्कूलों का भी प्रचार किया जा रहा है, जिन पर प्रशासन द्वारा पहले ही सील लगाने की कार्रवाई की जा चुकी है।


मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब यह सामने आया कि कुछ स्कूल सील होने के बाद अपना स्थान बदलकर दोबारा संचालन की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि स्थान परिवर्तन के बाद इन स्कूलों की मान्यता की स्थिति क्या है और क्या संबंधित विभागों से इसकी अनुमति ली गई है या नहीं। स्थानीय अभिभावकों और व्यापारियों में इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उनका कहना है कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए और प्रशासन को इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर स्पष्ट स्थिति सामने रखनी चाहिए।


मांग:
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सील किए गए स्कूलों की वर्तमान स्थिति स्पष्ट की जाए बंद स्कूलों ओर स्थान बदलकर चल रहे स्कूलों की मान्यता की जांच हो पुलिस चौकी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई की जाए, मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है और अब सबकी नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई!

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here