नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को एक मैच खेला गया। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी हंटर की टीम ने जीत प्राप्त की।
टॉस जीतकर ऋषभ क्रिकेट एकेडमी हंटर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। इसमें दीप ने 47, ओम ने 43, रियांश ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में शोएब ने 3, याहया ने 3, राघव ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी किंग्स इलेवन की टीम 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 170 रन ही बना सकी। टीम की ओर से राघव ने 41, विराट ने 44, वंश ने 33, ऋषभ ने 28 रन बनाए। गेंदबाजी में आरोहण ने 4 ओवर में 23 रन देकर 6 विकेट लिए। ओम ने 2 और गोल्डन ने भी 2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच आरोहण को चुना गया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बुधवार दोपहर एक लीग मैच खेला जाएगा।
No comments:
Post a Comment