नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। बागपत रोड स्थित विद्या यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ फार्मेसी में 29 और 30 अप्रैल को दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन होगा। ‘‘रिसेंट ट्रेंड ऑफ आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस फॉर सस्टेनेबल स्ट्रेटेजिक हेल्थ सिस्टम्सः बिल्डिंग रेजिलिएंट नेशन’ विषय पर होने वाले राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस को डीआरडीओ ने प्रायोजित किया है।
कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि के रूप में डीआरडीओ की पूर्व डीजी डॉ.शशि बाला सिंह बीज भाषण प्रस्तुत करेंगी। वहीं मिशन डायरेक्टर बीआईआरएसी डॉ. राज के.शिरूमल्ला गेस्ट ऑफ ऑनर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कैडिला फार्मा के हेड डॉ.प्रमोद कुमार राजपूत मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में देशभर के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों एवं उद्योग विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान किया जाएगा, जहां आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस के माध्यम से रणनीतिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और राष्ट्र निर्माण में नवाचारों पर विचार-विमर्श होगा।

No comments:
Post a Comment