Breaking

Your Ads Here

Thursday, April 2, 2026

गेसुपुर में एस. वी. पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता कैंप आयोजित



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। क्षेत्र के गेसुपुर में आर आई टी ग्रुप ऑफ़ फार्मेसी, रुद्रपुर, नानपुर हापुड़ की ओर से एक विशेष स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में डॉ. हिमांशु नागर एवं शिवम कुमार ने विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

कैंप के दौरान बच्चों का वजन, बीपी ब्लड प्रेशर तथा अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही विद्यार्थियों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्वच्छता और दैनिक जीवन में स्वास्थ्य को बनाए रखने के आसान तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। डॉ. हिमांशु नागर ने बच्चों को समझाया कि सही खान-पान और नियमित दिनचर्या अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। शिवम कुमार ने भी बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और छोटी-छोटी अच्छी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैंप बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। अंत में सभी विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम से मिली जानकारी को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य रणकुमार उप प्रधानाचार्य राजीव कुमार एवं तरुण गिरी, मनीष कुमार, अमीरुद्दीन एरिस , मधु  मोनिका  नेहा  निक्की , ललिता , हेमराज, गीतामैम अंजलि मैन आदि रहे

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here