Breaking

Your Ads Here

Sunday, April 5, 2026

रालोद नेताओं ने जाट सभा अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह पर सोशल मीड़िया पर अपमानजनक टिप्पड़ी, जातिय वैमनस्य फैलाने, समाजिक सौहर्द बिगाड़ने एंव अपराधिक धमकी देने के मामले में रविवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देते हुए अंतराष्ट्रीय जाट संसद संस्थापक व अध्यक्ष रामावतार पलसानिया के खिलाफ प्राथमीकि दर्ज कराने की मांग की।

रालोद नेता पश्चिमी उत्तर प्रदेश हस्तिनापुर क्षेत्रिय महामंत्री बिजेंद्र भाटी के नेतृत्व में दर्जनों रालोद कार्यकर्ता थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष सुदीश कुमार सिरोही को लिखित में प्रार्थना पत्र सौंपा। रालोद कार्यकर्ताओं ने कहा जाट संसद संस्थापक अध्यक्ष रामावतार पलसानिया ने अपने फेसबुक पेज से सोशल मीड़िया के माध्यम से एक लाइव वीड़ियो प्रसारित किया गया था। प्रसारित वीड़ियों में भारत रत्न चौधरी चरण सिंह पर अपमानजनक टिप्पड़ी की थी। जिससे सर्वजानिक मंच पर समाज में वैमन्सय तनाव एंव अशांति फैलाने, अपत्तिजनक, भडकाऊ, एंव गैर जिम्मेदार बयान देने, समाजिक सौहर्द सौहर्द बिगाड़ने का प्रयास, खुलेआम धमकी देना, महापुरषों के नाम पर अशोभनीय टिप्पड़ी वीड़ियों के माध्यम से की गई है। जिसको लेकर रालोद कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। 

रविवार को दर्जनों कार्यकर्ता एकत्रित होकर थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष सुदीश कुमार सिरोही को लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए अंर्तराष्टीय जाट संसद के सस्थापक रामावतार के खिलाफ प्राथमीकि दर्ज कराने की मांग की है। इस दौरान क्षेत्रिय सचिव अक्षय, उसमा खजूरी, धर्मपाल सिंह, प्रदीप कुमार, नमेश कुमार, चौधरी देवेंद्र सिंह, हर्षित मावी, आरिफ, जगबीर, विक्की, आकिब, सलीम, पंकज, कुलदीप, योगेश, पदम सिंह, काले, फारूख, मेहमूद, दिनेश कुमार, सुबे सिंह, इलम सिंह, सोनू भड़ाना, अरूण, संदीप, विजयपाल, विशु आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here