फार्मेसी कॉलेज के स्पार्क-2026 में सुनंदा शर्मा के गीतों ने मचाई धूम तो डीजे शूट-अप ने बिखेरा जलवा
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठः स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के खारवेल सुभारती कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के विद्यार्थियों द्वारा दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम स्पार्क-2026 के भव्य समापन कार्यक्रम का आयोजन जनरल मोहन सिंह प्लेग्राउंड में किया गया। इस दौरान युवाओं के मध्य लोकप्रिय पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा व डीजे शूट-अप द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
इस दौरान विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो.(डॉ.) शल्या राज, कार्यकारी अधिकारी (डॉ.) कृष्णमूर्ति, डॉ. रोहित रविंद्र- निदेशक मार्स रिसॉर्ट, प्रो. (डॉ.) सोकेन्द्र कुमार, प्राचार्य फार्मेसी कॉलेज आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अपने संबोधन में मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज ने कहा कि स्पार्क -2026 ना केवल एक कार्यक्रम है बल्कि यह जीवन में एक स्पार्क, एक ऊर्जा का प्रवाहक है। यह दर्शाता है कि सुभारती विश्वविद्यालय के विद्यार्थी ना केवल किताबी ज्ञान की सीमाओं में बंधे हैं बल्कि वे किताब से बाहर व्यावहारिक ज्ञान क प्राप्त करते हुए जीवन के हर क्षेत्र में अपना सर्वोच्च प्रदर्शन करने के लिए शुरु से ही तैयार होते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय के संस्थापकद्वय डॉ. अतुल कृष्ण व स्मृतिशेष संघमाता (डॉ.) मुक्ति भटनागर की हमेशा यही सोच रही कि सुभारती विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को शिक्षा, सेवा संस्कार और राष्ट्रीयता का भाव मिले। हमारे विद्यार्थी यहां आने के बाद पहले दिन से ही अपने सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हो जाते हैं और अपना कोर्स पूरा करने के बाद जब वे पेशेवर के रुप में समाज के बीच जाते हैं तो सुभारती विश्वविद्यालय में प्राप्त ज्ञान व कौशल उनकी प्रतिभा को एक अलग ही स्तर पर स्थापित करता है।
डॉ. शल्या राज ने आगे कहा कि फार्मेसी कॉलेज के विद्यार्थियो के द्वारा स्पार्क-2026 के सफल आयोजन के लिए मैं सभी आयोजकों को समस्त विश्वविद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक बधाई व आशीर्वाद देती हूं।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण व युवा दिलों की धड़कन मशहूर पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा ने अपने प्रसिद्ध गीतों “मेरी मम्मी नू पसंद नहीं तूं”, “मेरा पहला प्यार तुसी तूं है जाणदा”, “चंढीगढ दा छोकरा”, “जानी तेरा ना”, “तेरे नाल नाचना” आदि गीतों को गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं डीजे शूट-अप ने अपनी बेमिसाल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम को सफलता के उच्च स्तर तक पहुंचाया।
स्पार्क-2026 के संबंध में मीडिया से बात करते हुए प्रो. (डॉ.) सोकेन्द्र कुमार, प्राचार्य फार्मेसी कॉलेज कहा कि यह दो दिवसीय कार्यक्रम दी कैटालिस्ट कल्चरल क्लब, खारवेल सुभारती कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी द्वारा आयोजित किया गया है जिसमें पहले दिन रंगोली, पेंटिंग, स्केचिंग, कलरिंग व ई-गेमिंग का आयोजन किया गया तथा दूसरे दिन सोलो डांसिंग, सोलो सिंगिंग, ग्रुप सिंगिंग, फैशन शो का आयोजन किया गया। जिनमें विभिन्न संकायों एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न कलाकारों द्वारा प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रस्तुतियां दी गईं। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मीयों ने उपस्थित होकर इसका आनंद उठाया।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक डॉ सोकेद्र कुमार-प्राचार्य फार्मेसी कॉलेज, आयोजक पारखी रस्तोगी, कार्यक्रम के सलाहकार कर्नल राजेश त्यागी व कर्नल असीम कुकरेजा रहे। इनके अतिरिक्त डॉ मनीष पाठक, डॉ लुभान सिंह, डॉ अमित कुमार, निशांत गौरव, डॉ प्रभात कुमार, डॉ मुकेश रुहेला, डॉ शशिराज तेवतिया आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment