नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पुलिस ने लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलते हुए एसकेडी कार्यकर्ताओं को किया हाउस अरेस्ट,शोषित क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज खत्म कर पुलिस का राज स्थापित हो चुका है,जिसमें लोकतंत्र नाम की कोई जगह नहीं बची है,नागरिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है
एसकेडी अध्यक्ष रविकांत ने लिखित प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कल उन्होंने मेट्रो प्लाजा के समस्त स्थित बाबा साहब प्रतिमा व प्रतिमा स्थल के सौंदर्यकरण, साफ-सफाई की मांग को लेकर प्रतिमा परिसर में ही एक दिवसीय धरना देने का ऐलान किया था, ऐलान के बाद ही पुलिस ने शोषित क्रांति दल के कार्यकर्ताओं की घेराबंदी शुरू कर दी और इसी क्रम में कल देर शाम मेरठ महानगर अध्यक्ष वरुण कुमार के आवास पर ब्रह्मपुरी पुलिस ने दबीश दी, आज सुबह 6:00 से पुलिस ने महानगर अध्यक्ष वरुण कुमार व अन्य लोगों को उनके घर पर ही नजर बंद कर रखा है, कार्यकर्ताओं की ब्रह्मपुरी पुलिस से तीखी नोंकझोक भी हुई,
शोषित क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत ने SHO ब्रह्मपुरी राजेश कंबोज को फोन कर आपत्ति जताते हुए कहा कि पुलिस ऐसे कैसे हमारे लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचल सकती है?SHO ने स्पष्ट कहा कि ऊपर से आदेश है धरना किसी भी हाल में नहीं होगा, आपके धरने होने से कानून व्यवस्था बिगड़ने की सूचना है,आपकी मांगे उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है, उन पर अमल किया जा रहा है,2 घंटे के अंदर आपकी सभी समस्याओं का निस्तारण कर दिया जाएगा, शोषित क्रांति दल ने निर्णय लिया कि एक प्रतिनिधिमंडल शाम को बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा स्थल का निरीक्षण करेगा और कल सुबह 8:00 तक के लिए धरना आंदोलन कार्यक्रम स्थगित किया जाता है!

No comments:
Post a Comment