नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मातृ शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के अंतर्गत एक विविध आयोजन किये गये। सर्वप्रथम भारत सरकार द्वारा सुबह 11:00 बजे से नई दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ के आयोजन का सीधा प्रसारण छात्राओं को दिखाया गया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुनाया गया।
तत्पश्चात एनसीसी इकाई द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के समर्थन में शनिवार से आरम्भ नारी शक्ति दीवार पर हस्ताक्षर अभियान मिशन शक्ति नोडल अधिकारी प्रो लता कुमार के नेतृत्व में संचालित किया गया जिसमें वाल पर प्राचार्य प्रो अंजू सिंह, प्रो अनुजा गर्ग, प्रो स्वर्णलता कदम, डा डेजी वर्मा सहित महाविद्यालय प्रध्यापकों, छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट द्वारा भी हस्ताक्षर किए गए । कार्यक्रंम में अतिथि के तौर पर ताइक्वांडो प्रशिक्षक सुश्री नीलम मिश्रा भी उपस्थित रहीं और उन्होंने नारी शक्ति दीवार पर हस्ताक्षर के साथ मानव श्रृंखला में भी सहभागिता की । महाविद्यालय प्राचार्य प्रो अंजू सिंह ने विषय पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को बताया कि भारत सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान संचालित किया जा रहा है । वर्ष 2023 में शुरू नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को लोकसभा में और राज्य विधानसभाओं में 33% आरक्षण के द्वारा महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी में वृद्धि का प्रयास है ।
मिशन शक्ति अभियान महाविद्यालय नोडल अधिकारी प्रो. लता कुमार ने महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पक्षों का उल्लेख किया और कहा कि जब महिलाएं निर्णय प्रक्रिया में शामिल होती हैं, तो समाज अधिक संतुलित और प्रगतिशील बनता है। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्राचार्य, प्राध्यापकों, छात्राओं एवम एनसीसी कैडेट्स ने वृहत मानव श्रृंखला का निर्माण महाविद्यालय द्वार पर किया और लोगों को मातृ शक्ति वंदन अधिनियम अभियान से अवगत कराया । कार्यक्रम का आयोजन मिशन शक्ति की महाविद्यालय नोडल अधिकारी प्रोफेसर लता कुमार ने किया जिसमें प्रो अनुजा गर्ग ने विशेष सहयोग किया । आयोजन में 30 कैडेट सहित 50 छात्राओं ने सहभागिता की ।

No comments:
Post a Comment