नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कंकर खेड़ा स्थित श्रद्धापुरी सेक्टर 4,फेस 1 में श्री मद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के परायण में आज पांचवे दिन कथा वाचक आचार्य श्री श्याम सुंदर पाण्डेय जी महाराज श्री धाम वृंदावन ने श्री मद्भागवत कथा में "गोकुल में नन्द लाल भयो"भजन के साथ श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।
कंस के डर से वासुदेव भगवान को मथुरा से गोकुल सुरक्षित स्थान पर छोड़ कर आये।ग्वाल बालों द्वारा इन्द्र की पूजा न करने और उनके कुपित होने पर भगवान ने गौवर्धन पर्वत को एक अंगुली पर उठाकर उनकी रक्षा की। गौवर्धन पर्वत की महिमा के बारे में पूज्य महाराज जी ने बताया कि जो पुण्य संसार के सभी तीर्थों, पूजा, अर्चना से मिलता है वह पूण्य गौवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने से प्राप्त हो जाता है।आज यजमान अशोक कुमार शर्मा, संजय त्यागी, विनोद कुमार रहे। इस अवसर पर नत्थी प्रसाद, जयपाल सिंह, सुभाष चन्द्र, विनोद कदान,रेखा दयावती जैन, माधुरी, चित्रा आदि उपस्थित रहे। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार रस्तौगी का विशेष सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment