Breaking

Your Ads Here

Wednesday, April 22, 2026

रोहटा में मजदूरों पर हमला, तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज



नित्य संदेश ब्यूरो

रोहटा : थाना क्षेत्र के ग्राम मीरपुर में सड़क निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भैंसाली निवासी जब्बार पुत्र इशाक ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 20 अप्रैल को उसका बेटा लुकमान ग्राम मीरपुर में ठेकेदार फिरयाद पुत्र बाबू के यहां लाहौर गढ़-बंबा रोड पर सड़क निर्माण कार्य कर रहा था। उसी स्थान पर जब्बार का बेटा लुकमान और रहीश पुत्र इकबाल भी काम कर रहे थे। आरोप है कि मामूली बात को लेकर सिकंदरपुर निवासी इमरान तथा उसके साथी आरिफ व मोनिस, जो हरिद्वार जनपद के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं, ने गाली-गलौंच शुरू कर दी। इसके बाद 21 अप्रैल की रात करीब 12 बजे तीनों आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ ग्राम मीरपुर पहुंचे और लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से लुकमान और रहीश पर हमला कर दिया।हमले में दोनों युवक घायल हो गए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच उपनिरीक्षक हरिओम को सौंपी गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। वही सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ओर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here