नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। प्रतिष्ठित रघुनाथ गर्ल्स पीजी कॉलेज का शैक्षिक प्रतिनिधिमंडल प्रोफेसर अपर्णा वत्स के नेतृत्व में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का शैक्षिक भ्रमण हेतु आया।
इस अवसर पर यूजी व पी जी के छात्राओ ने इतिहास विभाग स्थित संग्रहालय में उपलब्ध हड़प्पा कालीन महत्वपूर्ण ऐतिहासिक सामग्री के विषय में गहराई से जानकारी प्राप्त की। 1857 की क्रांति से जुड़ी स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित गैलरी के माध्यम से भी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। भारतीय संविधान में महिलाओं के योगदान को रेखांकित करती हुई संविधान में महिलाओं का योगदान नामक गैलरी के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज के विद्यार्थियों में शिक्षकों को लघु फिल्म के माध्यम से भी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायकों और उनके योगदान को दिखाया गया।
विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर कृष्णकांत शर्मा ने विस्तृत रूप से छात्राओं से संवाद किया। इस अवसर पर आरजीपीजी कॉलेज के इतिहास विभाग की शिक्षक वी छात्राएं उपस्थित रही। इतिहास विभाग के डॉक्टर कुलदीप कुमार त्यागी डॉक्टर योगेश डॉक्टर मनीषा वह प्रज्ञा का भी सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment