नित्य संदेश ब्यूरो
रोहटा। थाना क्षेत्र के डूंगर सलाहपुर गांव की सीमा से लगे जंगल में बुधवार को एक घायल हिरण मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गांव निवासी नेपाल पूनिया के खेत में हिरण के पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और इसकी जानकारी पुलिस ओर वन विभाग के अधिकारियों को दी। तुरंत ही पुलिस की मदद से वन विभाग की टीम उपचार के लिए अस्पताल ले गई। लेकिन उपचार के दौरान ही हिरण ने दम तोड़ दिया। जिसका पोस्टमार्टम कराने के बाद दफना दिया गया।
सूचना पर पूठखास चौकी प्रभारी हरि मोहन गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल हिरण की हालत गंभीर देख मानवीय पहल करते हुए उसे बोतल से पानी पिलाया। कुछ ही देर में हिरण ने हलचल शुरू की, उसी बीच वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि संभवतः हिरण किसी वाहन की चपेट में आने या जंगली जानवर के हमले से घायल हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल पहुंची थाना पुलिस ओर वन विभाग की टीम की तत्परता से हिरण को बाइक पर ही लादकर प्राथमिक उपचार के लिए रोहटा अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन उपचार के कुछ देर बाद ही हिरण ने दम तोड दिया।
वन रेंजर मदनपाल सिंह ने बताया कि बाद में हिरण की उपचार के दौरान मौत हो है। जिसे बाद में पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम ओर वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की सराहना की।

No comments:
Post a Comment