नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। बुधवार को सदर थाने के सामने श्री हनुमान मंदिर गढ़ी में रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश गोयल संरक्षक, उनके पुत्र एडवोकेट गौरव गोयल प्रबंधक रहें।
एडवोकेट गौरव गोयल ने बताया कि विष्णु दत्त शास्त्री, कृष्ण गोपाल जोंस, विपुल अग्रवाल, डॉ. सचिन गुप्ता, डॉ. शिल्पी जैन एवं पुजारी वरुण देव ने रामायण पाठ का शुभारंभ कराया। गुरुवार सुबह 11 बजे रामायण आरती, 11.30 बजे श्री हनुमान जी का चोला श्रृंगार, 12 बजे आरती, तदुपरांत 11000 किलो बूंदी का भोग, शाम 6 बजे सुंदरकांड पाठ होगा, जबकि 03 अप्रैल को सुबह 11.30 बजे आरती एवं भंडारा किया जाएगा। नई साजो सज्जा से हनुमान मंदिर में नव निर्माण से ऐसा प्रतीत होता कि स्वर्ण मंदिर की आभा हो।
गौरव गोयल ने वार्ता में बताया कि नव निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है, कार्य प्रगति पर है, मेरठ में एसा मंदिर कहीं दिखाई नहीं देता है। सभी श्रद्धालुओं, क्षेत्रवासियों एवं धर्मप्रेमियों उपस्थित होकर श्री राम एवं श्री हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
No comments:
Post a Comment