- विजेता मेेरठ कैंट कमांडोज को चार लाख मिले, उप विजेता व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर को दो लाख का पुरस्कार
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आईआईएमटी मेरठ टी20 लीग के भव्य समापन समारोह में विजेता-उप विजेता टीम और खिलाड़ियों और ऑफिशियल्स को पुरस्कृत किया गया।
जिलाधिकारी मेरठ डॉ0 वी0के0 सिंह, आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहनजी गुप्ता, आईआईएमटी मेरट टी20 लीग के चेयरमैन डॉ0 मयंक अग्रवाल, लीग सचिव सुरेन्द्र चौहान, लीग कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, एमडीसीए डायरेक्टर संजय रस्तोगी एवं श्रीमती पियांशु अग्रवाल ने पुरस्कार वितरित किए। गिरिश कुमार, डॉ0 शैलेन्द्र एलन, श्रीमती मधु एलन, डॉ0 अनिल चौहान ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में डॉ0 युद्धवीर सिंह, निदेशक एमडीसीए की विशेष उपस्थिति रही।
जिलाधिकारी मेरठ डॉ0 वी0के0 सिंह ने कहा की इस प्रकार के आयोजन युवा और मेधावी खिलाड़ियों को प्रतिभा प्रदर्शन के लिए उचित मंच प्रदान करते हैं। आज जिन खिलाड़ियों को हम देख रहे हैं इन्हीं में से खिलाड़ी आगे बढ़कर देश-प्रदेश का नेतृत्व करेंगे। जिलाधिकारी महोदय ने आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के प्रयास की भरसक प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के आयोजन करने के लिए प्रेरित किया।
आईआईएमटी मेरठ टी20 लीग के चेयरमैन डॉ0 मयंक अग्रवाल ने डॉ0 युद्धवीर सिंह जी निदेशक जिला क्रिकेट एसोसिएशन, लीग के ब्रांड अम्बेसडर क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार, जिला प्रशासन, लीग के प्रयोजक लेंफोर्ड बायोटेक, रघुनंदन ज्वैलर्स, लुहान स्पोर्ट्स, रिषभ एकेडमी, ग्रैंड रिसाला रिसोर्ट, डीएंडएस शिल्डस, भगत ज्वैलर्स और दाफा न्यूज, बीसीसीआई एवं यूपीसीए से आए ऑफिशियल्स, जगपाल जी एवं समस्त ग्राउंट स्टॉफ, इवेंट कंपनी रियल होस्ट अमन सिंह और ब्लैक पेपर के संचिन, क्रिक गिरी और जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। डॉ0 मयंक अग्रवाल ने मीडिया संस्थानों का विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने लीग की मीडिया कवरेज को लोगों तक पहुंचा कर इसे सफल बनाने में सहयोग दिया।
No comments:
Post a Comment