Breaking

Your Ads Here

Thursday, April 9, 2026

सुभारती में ध्यान के न्यूरोसाइंस एवं गैर-संचारी रोगों की रोकथाम पर कार्यशाला का आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो


मेरठ। सुभारती मेडिकल कॉलेजमेरठ के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा ध्यान (Meditation) के न्यूरोसाइंस एवं गैर-संचारी रोगों (NCDs) की रोकथाम में इसकी भूमिका” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के हरि सिंह नलवा कन्वेंशनल सेंटर (काउंसिल हॉल) में आयोजित हुआजिसमें विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञोंसंकाय सदस्यों एवं स्नातकोत्तर छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. एम.के. मित्तलडॉ. सुधीर खेतरपालडॉ. दीपक गोयलडॉ. पवन पराशरडॉ. राहुल बंसलडॉ. रानी तथा डॉ. वर्षा चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य आधुनिक समय में तेजी से बढ़ रहे गैर-संचारी रोगों की रोकथाम में मानसिक स्वास्थ्य एवं ध्यान की भूमिका को उजागर करना था। इस अवसर पर दिल्ली के वरिष्ठ न्यूरो-फिजिशियन डॉ. सुधीर खेतरपाल ने समग्र स्वास्थ्य (Holistic Health) की अवधारणा एवं शरीर क्रिया विज्ञान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं, HIMS जॉली ग्रांटदेहरादून के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक गोयल ने ध्यान के प्राचीन दर्शन एवं नींद के न्यूरोसाइंस पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।


सुभारती मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर एवं सलाहकार डॉ. राहुल बंसल ने ध्यान की निवारक भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए बताया कि ध्यान न केवल मानसिक शांति प्रदान करता हैबल्कि यह उच्च रक्तचापमधुमेह एवं अन्य जीवनशैली संबंधी रोगों की रोकथाम में भी सहायक है। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अंशी द्वारा प्रतिभागियों के लिए 15–20 मिनट का ध्यान सत्र आयोजित किया गया। इसके अतिरिक्त समूह चर्चा पैनल चर्चा एवं प्रतिभागियों से फीडबैक भी लिया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ तथा विषय की गहन समझ विकसित हुई।


इस कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के सुभारती मेडिकल कॉलेज, पन्ना धाय सुभारती नर्सिंग कॉलेजमहर्षि अरबिंदो सुभारती नेचुरोपैथी एवं योग साइंससुभारती बुद्धा कॉलेज सहित लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेजकल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज बुलंदशहरसहारनपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेजदेहरादून से आए संकाय सदस्यों एवं 70 स्नातकोत्तर छात्र छात्राओं  ने भाग लिया ।


कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष -डॉ. पवन पारासर वैज्ञानिक समिति के अध्यक्ष डॉ. राहुल बंसलसह आयोजन अध्यक्षा - डॉ वर्षा चौधरीजॉइंट सेक्रेटरी- डॉ. रिजुल रंजनएवं मीडिया प्रभारी - सरताज अहमद सहित डॉ. गीताडॉ. अंशुल कुमारडॉ. गोपी रतनडॉ. प्रज्ञा अग्रवालडॉ. कुशाग्र अग्रवालडॉ. आशीष गर्गडॉ. गौरव भारद्वाजडॉ. राहुल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।  वही डॉ. मोनिका गुप्ताडॉ. छविडॉ. अनुराधाडॉ. कायनात नासिरडॉ. सर्वजीत कुमारडॉ. अमनदीप कौर आदि उपस्थित रहे।  कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में इस प्रकार के और कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here