Breaking

Your Ads Here

Sunday, April 26, 2026

साउथ एशिया कराटे चैंपियनशिप का आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो 
नई दिल्ली। तालकटोरा स्टेडियम में साउथ एशिया कराटे चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। जिसमें भारत के 17 राज्यों व नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान आदि देशों ने प्रतिभा किया तथा 700 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कोच अरुण सैनी ने बताया, एमडीपीएस कराटे एकेडमी मऊखास गढ़ रोड के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 15 स्वर्ण पदक व तीन रजत पदक पर अपना कब्जा किया। 

परिणाम इस प्रकार से है, 
सब जूनियर गर्ल्स (वेट कैटेगरी) में अन्वी प्रजापति, नंदनी प्रजापति व वेदनशी शर्मा ने स्वर्ण पदक हासिलअ किया।  कनक ने रजत पदक प्राप्त किया। जूनियर गर्ल्स (वेट केटेगरी) सिद्धि तोमर, यशी तोमर, निशु तोमर प्रेरणा तोमर, अंशिका शर्मा,आयुषी अवनी शर्मा, मानवी तोमर, नव्या,भूमिका ने स्वर्ण पदक हासिल किया।  सीनियर (वेट कैटेगरी)में शुभम, नक्श ने स्वर्ण पदक हासिल किया व भास्कर ने रजत पदक हासिल किया। बेस्ट टीम की ट्रॉफी अपने नाम की। 

जुलाई माह में होने जा रही इंटरनेशनल चैंपियनशिप नॉर्वे (ऑस्ट्रेलिया) के लिए बच्चों ने क्वालीफाई किया। इस मौके पर मॉडर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष तरुण तोमर ने जूनियर कोच राजकुमार प्रजापति व अभिभावकों ने बधाईया एवं शुभकामनाएं दी तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here