नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारत रत्न, महान समाज सुधारक और भारतीय संविधान के शिल्पकार श्रद्धेय बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर मेरठ कचहरी स्थित अंबेडकर पार्क में उनकी प्रतिमा पर आम आदमी पार्टी मेरठ के पदाधिकारी, साथियों के साथ माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
अंकुश चौधरी ने कहा बाबा साहेब का जीवन समता, न्याय, संविधान और लोकतंत्र के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। सामाजिक भेदभाव के खिलाफ उनकी अथक लड़ाई और कमजोर, वंचित वर्गों के उत्थान के लिए उनका संघर्ष आज भी हमें प्रेरित करता है। उनका दर्शन और विचार हमें एक समावेशी, प्रगतिशील और सशक्त भारत के निर्माण के लिए मार्गदर्शन करता रहेंगे। आम आदमी पार्टी मेरठ जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी के साथ महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, एससी एसटी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष भूप सिंह, जिला संरक्षक एसके शर्मा, मीडिया प्रभारी हेम कुमार, माइनॉरिटी विंग प्रदेश महासचिव गुरविंदर सिंह, कैंट विधानसभा अध्यक्ष भरत लाल यादव, जिला सचिव वैभव मलिक आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment