Breaking

Your Ads Here

Saturday, April 11, 2026

राहुल सांकृत्यायन जयंती पर सुभारती विश्वविद्यालय में ज्ञान संगोष्ठी, विद्यार्थियों में शोध और साहित्य के प्रति जागी नई चेतना


नित्य संदेश ब्यूरो 


मेरठः स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ के कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के भाषा विभाग द्वारा  महान साहित्यकार एवं चिंतक राहुल सांकृत्यायन की जयंती के अवसर पर शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राहुल सांकृत्यायन के जीवनकृतित्व एवं वैचारिक योगदान को स्मरण करना तथा विद्यार्थियों में साहित्यशोध और बहुविषयक अध्ययन के प्रति रुचि जागृत करना रहा।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा शर्मा ने राहुल सांकृत्यायन के बहुआयामी व्यक्तित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने राहुल सांकृत्यायन को हिंदी यात्रा साहित्य का जनक बताते हुए कहा कि उनका योगदान केवल साहित्य तक सीमित नहीं रहाबल्कि इतिहासदर्शनबौद्ध अध्ययनभाषा विज्ञान और सांस्कृतिक चिंतन जैसे विविध क्षेत्रों में भी उन्होंने अमूल्य कार्य किया। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल सांकृत्यायन का लेखन विद्यार्थियों में तार्किक सोचशोधपरक दृष्टिकोण और व्यापक अध्ययन की प्रेरणा देता है।


कार्यक्रम का संचालन बी.ए. की छात्रा छवि त्यागी ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से कियाजिसने पूरे आयोजन को सुसंगठित बनाए रखा। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए राहुल सांकृत्यायन के जीवन और साहित्यिक योगदान के प्रति गहरी रुचि को प्रदर्शित किया व इस आयोजन के माध्यम से हिंदी यात्रा साहित्यइतिहासदर्शन एवं सांस्कृतिक अध्ययन के प्रति नई दृष्टि को प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्हें शोध एवं उच्च शिक्षा के लिए भी प्रेरणा मिली।


इस अवसर पर डॉ. रफत खानमडॉ. यशपालडॉ. स्वाति शर्माडॉ. आशीषडॉ. निशि सिंहडॉ. प्रीति शर्माअंकितसुश्री भावना जोशी तथा सुश्री सोनी चौहान सहित विभाग के अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here