तरुण आहूजा
नित्य संदेश, मेरठ: अलेक्जेंडर पब्लिक स्कूल, बिजली बंबा बायपास, मेरठ में नवीन प्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए वेलकम पार्टी का आयोजन बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर बैसाखी के पर्व को भी उत्साहपूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत ढोल-नगाड़ों के साथ नए विद्यार्थियों के भव्य स्वागत से हुई, जिससे माहौल उत्सवमय हो गया। विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की मनोरंजक एवं शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम के दौरान सभी के लिए सूक्ष्म जलपान की भी व्यवस्था की गई थी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास प्रताप सिंह ने सभी विद्यार्थियों को आगामी शिक्षा में सफलता एवं जीवन में निरंतर उन्नति के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
No comments:
Post a Comment