Breaking

Your Ads Here

Sunday, April 12, 2026

गौकशी की घटना करने वाले तीन गौकश गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हुआ

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। थाना सरधना पुलिस द्वारा मुठभेड़ में गौकशी की घटना करने वाले तीन गौकश अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। एक अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा मय कारतूस, गौकशी के उपकरण व एक कार बरामद किए गए।

देर रात्रि थाना सरधना पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग व गस्त की जा रही थी, तभी जरिए मुखबिर पुलिस को सूचना मिली कि गंगनहर की पटरी पर ग्राम नगला ऑर्डर के जंगल में कुछ लोगो द्वारा गौकशी की घटना की जा रही है । इस सूचना पर थाना सरधना पुलिस द्वारा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में तत्काल मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचकर गौकशी कर रहे लोगों की घेराबंदी कर ललकारते हुए पकड़ने का प्रयास किया गया, तभी गौकशी कर रहे अभियुक्त शीघ्र ही अवशेषों को नहर में फेंककर भागने लगे। इस पर पुलिस द्वारा अभियुक्तों को पुनः ललकारा गया तो उनके द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया । जवाबी कार्यवाही में पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ अभियुक्तो पर न्यूनतम बल प्रयोग कर फायर किया गया, जिससे एक अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया , जिसकी पहचान मोनिश पुत्र शकील निवासी भूमियापुल लिसाड़ीगेट के रूप में हुई। अभियुक्तगण के कब्जे से एक गाय, दाव, रस्सा व अन्य गौकशी के औजार, एक तमंचा 315 बोर मय 01 खोखा कारतूस बरामद हुआ व एक कार होण्डा सिटी व एक कन्तल गोमांस बरामद हुआ । घायल मोनिश को उपचार हेतु CHC सरधना भिजवाया गया है। 

कांबिंग के दौरान भागे हुए गोकशों में सरताज पुत्र इकराम  निवासी भूमियापुल (ऊंचा सद्दीक नगर) लिसाड़ी गेट व दिलशाद उर्फ दिल्लू पुत्र इरशाद, निवासी पिलोखड़ी पुल श्यामनगर ,लिसाड़ी गेट को भी गिरफ्तार किया गया है। 2 -3 अभियुक्त मौके से फरार हो गए हैं । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना सरधना पर मु0अ0सं0 262/26 धारा 109(1)/3(5) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम व 3/5/8 गोवध अधिनियम पंजीकृत किया गया । जिन्हें कांबिग कर तलाश किया जा रहा है ।

मुठभेड़ करने वाली टीम
1.प्र0 नि0 दिनेश प्रताप सिंह थाना सरधना मेरठ 
2.उ0नि0 राहुल कुमार सिंह थाना सरधना मेरठ 
3.उ0नि0 आलोक कुमार थाना सरधना मेरठ 
4.उ0नि0 श्री जितेन्द्र कुमार थाना सरधना मेरठ
5.उ0नि0 श्री आदित्य सिंह थाना सरधना मेरठ
6.उ0नि0 श्री शिवा उपाध्याय थाना सरधना मेरठ
7.उ0नि0 श्री नितिन सारस्वत थाना सरधना मेरठ
8.उनि0 श्री वेदमणि थाना सरधना मेरठ 
9.उ0नि0 श्री राहुल कुमार -4 थाना सरधना मेरठ 
10.उ0नि0 श्री हिमांशु प्रताप सिंह थाना सरधना मेरठ
11.उ0नि0 श्री तेजवीर सिंह थाना सरधना मेरठ
12.उ0नि0 श्री पवनदीप सिंह थाना सरधना मेरठ
13.हे0का0 220 अभिषेक कुमार थाना सरधना मेरठ
14.का0 2946 दलजीत सिंह थाना सरधना मेरठ
15.का0 2049 नाजिम थाना सरधना मेरठ 
16.का0 862 मोरध्वज थाना सरधना मेरठ

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here