नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के “नौ साल बेमिसाल – सोच ईमानदार, काम दमदार” एवं “गाँव चलो, बस्ती चलो” अभियान के अंतर्गत दक्षिण के मलीयाना मंडल के ग्राम पूठा (वेद व्यासपुरी) में वरिष्ठ नागरिक सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत करते हुए वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा जी ने अपने संबोधन में कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने बीते 9 वर्षों में विकास, सुशासन और सुदृढ़ कानून व्यवस्था का एक आदर्श मॉडल प्रस्तुत किया है। विनीत शारदा ने कहा कि आज प्रदेश में अपराधियों के मन में भय और आम नागरिक के मन में विश्वास का वातावरण है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के शासनकाल में गुंडाराज और अराजकता का बोलबाला था, जहाँ अपराधियों को संरक्षण प्राप्त था। लेकिन श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सरकार ने “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाते हुए अपराध और माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। कुख्यात अपराधी अतीक अहमद जैसे तत्वों के नेटवर्क को ध्वस्त कर कानून का राज स्थापित किया गया और प्रदेश को भयमुक्त वातावरण प्रदान किया गया।
श्री शारदा ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था इतनी मजबूत हो चुकी है कि व्यापारी, माताएँ-बहनें और आम नागरिक अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रदेश निवेश और उद्योग के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है। श्री शारदा ने आगे कहा कि सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाई हैं—माता-बहनों की सुरक्षा और सम्मान, किसानों के लिए राहत, एमएसएमई एवं लघु उद्यमियों के लिए प्रोत्साहन, युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर, और गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक्सप्रेस-वे, आधुनिक सड़कें, नए मेडिकल कॉलेज, एम्स जैसी स्वास्थ्य सेवाएं और हवाई अड्डों का तीव्र विकास हुआ है, जो उत्तर प्रदेश को नई ऊँचाइयों पर ले जा रहा है। दिल्ली से मेरठ देश की पहली नमो ट्रेन ओर मेट्रो ट्रेन दी !
कार्यक्रम के संयोजक सेक्टर संयोजक सुहनू शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया, जबकि विशेष अतिथि के रूप में मंडल महामंत्री नितिन कसाना जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विनीत शारदा के नेतृत्व में व्यापारियों के साथ व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया, जिसमें डोर-टू-डोर जाकर प्रत्येक दुकान पर पार्टी के कैलेंडर एवं पत्रकों का वितरण किया गया और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाया गया। कार्यक्रम में भीम सेन, जगवीर सिंह, ऋषिपाल, आशुतोष शुक्ला, सूर्य व्यापार संघ के अध्यक्ष गोपी चंद, जितेंद्र, राजीव, राजेंद्र सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। शारदा ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब भय और अराजकता से निकलकर सुशासन और विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश “रामराज्य” की अवधारणा की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है, जहाँ कानून का राज, न्याय, सुरक्षा और समृद्धि हर नागरिक तक सुनिश्चित हो रही है।

No comments:
Post a Comment