Breaking

Your Ads Here

Saturday, April 11, 2026

गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने ऋषभ क्रिकेट एकेडमी को हराया

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में शनिवार को गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने जीत दर्ज की। 

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में  10 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। इसमें  कबीर जैन ने 39, अक्ष ने 40, अथर्व ने 37, अविरल ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवांग, प्रिंस, कुश, सार्थक, प्रत्यक्ष को दो दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18.5 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाकर 1 विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से युग ने 40, रियांश ने 35, श्रेयांश ने 40 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में आरोहण, सुभान, अर्थव ने तीन तीन विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रविवार को पानीपत में आयोजित सफ़ीदन लीग जीतने वाली मेरठ की चारों टीम को सम्मानित किया जाएगा। भारतीय क्रिकेट कर्ण शर्मा के पिता सुबह 11 बजे सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here