नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सदर स्थित श्री हनुमान मंदिर गढ़ी में गुरुवार को
श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ रामायण पाठ की पूर्णाहुति सम्पन्न हुई। इस अवसर पर
मंदिर परिसर में विधिवत धार्मिक अनुष्ठान, पूजन-अर्चन, श्री हनुमान जी का चोला श्रृंगार
तथा 11,000 किलो बूंदी के भोग का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तजन भक्ति
रस में झूमते नजर आए और मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर कैंटबोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश गोयल
(संरक्षक), अधिवक्ता गौरव गोयल (प्रबंधक), विष्णु दत्त शास्त्री, कृष्ण गोपाल जोंस,
गणेश दत्त शास्त्री, पारस जैन, हर्षित गौर, वंदित, शिवम एवं पुजारी वरुण देव सहित अनेक
श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा एवं आरती में सहभागिता
कर वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बना दिया। मंदिर में की गई नई साज-सज्जा एवं नव-निर्माण
कार्य के कारण इसकी भव्यता अत्यंत आकर्षक हो गई है। मंदिर की आभा ऐसी प्रतीत होती है
मानो कोई स्वर्णिम दिव्य धाम साकार हो उठा हो। इस संबंध में प्रबंधक अधिवक्ता गौरव
गोयल ने बताया कि मंदिर का नव-निर्माण कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है और कार्य निरंतर
प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि मेरठ में इस प्रकार की भव्यता वाला मंदिर विरले ही देखने
को मिलता है।

No comments:
Post a Comment