Breaking

Your Ads Here

Thursday, April 2, 2026

उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के भविष्य पर संकट देख उलेमा ने उठाए सवाल



सलीम सिद्दीकी

नित्य संदेश, मेरठ। उत्तराखंड मदरसा बोर्ड को खत्म करने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए बयान पर उलेमा की जमात ने गहरा रोष व्यक्त किया है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने आरोप लगाया है कि उत्तराखंड की धामी सरकार इस्लामी शिक्षा को खत्म करना चाहती है। इसे लेकर मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने उत्तराखंड मदरसा बोर्ड को खत्म किए जाने और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इसे लेकर दिए गए बयान की कड़ी निंदा की है। संगठन के अनुसार, इन मदरसों ने देश की आजादी में बड़ी कुर्बानियां दी हैं जिसके चलते लगभग 55 हजारा उलमा शहीद हो गए। जमात ने मुख्यमंत्री को इन मदरसों का इतिहास पढ़ने की भी सलाह दी। जमात के पदाधिकारियों के अनुसार संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्तियों को शैक्षिक संस्थाओं में सुधार की बात और कार्य करना चाहिए  न कि उनके वजूद से टकराना चाहिए।  करके सिर्फ बदनाम करने का काम किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here