Breaking

Your Ads Here

Sunday, April 12, 2026

गांव के रास्तों पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने खुद ही तालाब और रास्ते साफ़ करने का बीड़ा उठाया


अर्जुन देशवाल

नित्य संदेश, बहसूमा। हस्तिनापुर ब्लाक के गांव मौडकला में नालियों व तालाब की सफाई न होने से रास्तों पर गंदा पानी भरा हुआ है।इस उदासीनता से ग्रामीणों ने खुद ही तालाब और रास्ते साफ़ करने का बीड़ा उठाया है। प्रशासन की इस मौन चुप्पी से ग्रामीणों ने आक्रोश है, क्योंकि जलभराव से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है।

जल निकासी की व्यवस्था न होने से ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और स्वयं सफाई कार्य शुरू कर दिया।कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से स्थानीय निवासियों में निराशा है। नालियों में कूडे का अंबार लगा हुआ है और गंदा पानी रास्तों पर बह रहा है। जिससे राहगीरों व ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।वहीं गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान व तहसील प्रशासन को सफाई कार्य कराना चाहिए।और जलभराव वाली जगहों पर कीटनाशक का छिड़काव आवश्यक है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here