Breaking

Your Ads Here

Wednesday, April 15, 2026

आरक्षण से राजनीति में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी: कल्पना पांडेय

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन के निर्देशानुसार, 'मिशन शक्ति' पंचम् चरण के 'द्वितीय भाग' में 'नारी शक्ति वन्दन अधिनियम-2023' के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में अधिनियम के समर्थन और जागरूकता के क्रम में पदयात्रा का आयोजन किया गया। 

पद यात्रा में सारथी संस्था की अध्यक्ष कल्पना पांडे उपस्थिति रहीं। पदयात्रा का नेतृत्व मिशन शक्ति प्रभारी प्रोफेसर लता कुमार ने किया। सर्वप्रथम मिशन शक्ति प्रभारी प्रो. लता कुमार द्वारा कैडेट्स और छात्राओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के बारे में जानकारी दी गई और बताया गया कि यह अधिनियम महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने जा रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप आने वाले समय में महिलाओं की राजनैतिक सहभागिता बढ़ेगी, जिसका सकारात्मक प्रभाव समाज और राजनीति पर पड़ेगा। तत्पश्चात महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर अंजू सिंह ने पदयात्रा का शुभारंभ किया और एनसीसी कैडेट्स व छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि आने वाला समय महिलाओं का है छात्राओं को अभी से अपने विकास और सशक्तिकरण पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है शिक्षा को सार्थकता के साथ ग्रहण करें और सरकार द्वारा जारी सभी अभियानों में सक्रिय सहभागिता प्रदर्शित करते हुए उसका लाभ उठाएं। 

कल्पना पांडे ने छात्राओं को बढ़ चढ़कर अपनी राजनीतिक  सहभागिता प्रदर्शित करने और इस अधिनियम का समर्थन करने का आह्वान किया। पदयात्रा महाविद्यालय से निकलकर माधवपुरम सैक्टर - 2 से होते हुए वापस महाविद्यालय में समाप्त हुईं। पद यात्रा के दौरान कैडेट्स द्वारा  नारी शक्ति वन्दन अधिनियम जिन्दाबाद, लोकतंत्र को मजबूत कौन करेगा-कौन करेगा? हम करेंगे ,हम करेंगे जैसे नारे भी लगाए गए। अभियान में महाविद्यालय प्राध्यापकों सहित 50 से अधिक छात्राओं और एनसीसी कैडेट ने सहभागिता की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here