मुनेंद्र त्यागी
नित्य संदेश परीक्षितगढ़। अखिल विद्या समिति की टीम तेजस्विनी के प्रशिक्षण में आज स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया इस अवसर खेल का प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया जिसमें उद्घाटन अखिल विद्या सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला ने फीता काटकर किया
उन्होंने बताया कि परीक्षितगढ़ के गांधारी सरोवर प्रांगण में अब बेटियां खेल का प्रशिक्षण भी प्राप्त करेंगी और देश का नाम रोशन करेंगी कार्यक्रम अधिकारी पूनम रुहेला ने कहा कि बेटियों को हर तरह से सशक्त आत्मनिर्भर बनाने के लिए हम कोई भी कमी नहीं छोड़ेंगे बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ेगी यही हमारा सपना है वहीं टीम तेजस्विनी को राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वाति चौधरी ने प्रशिक्षण देते हुए बताया कि हमें बड़ा गर्व महसूस हो रहा है कि उन्हें यही पर खेल की सुविधा मिल रही है हम महिला क्रिकेट टीम बना रहे हैं जो एक नई पहचान बनेगी वहीं बेटियों को ऊंची लंबी कूद, तीरंदाज़ी, निशाने बाजी, स्केटिंग, बॉक्सिंग आदि का प्रशिक्षण भी देंगे इस अवसर पर मालती देवी, छवी, लक्ष्मी, जिया, शगुन, गुनगुन, वंशिका, ओजस्विनी, परीक्षिता, आदि उपस्थित रही।

No comments:
Post a Comment