Breaking

Your Ads Here

Saturday, April 11, 2026

ध्वस्तिकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया, एक अवैध निर्माण को किया सील

नित्य संदेश ब्यूरो 

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की गाजियाबाद वसुंधरा योजना में चार अवैध निर्माण के खिलाफ आवास एवं विकास परिषद का चाबुक चला, जिसमें तीन के खिलाफ ध्वस्तिकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया गया तथा एक अवैध निर्माण को सील कर दिया गया. यह सब निर्माण खंड एक के अधिशासी अभियंता निखिल माहेश्वरी के नेतृत्व में किया गया।
     
उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद गाजियाबाद की वसुंधरा योजना में चार अवैध निर्माण की सूचना अधीक्षण अभियंता एके मित्तल को प्राप्त हो रही थी, किंतु स्थानीय पुलिस बल प्राप्त न होने के कारण इन अवैध निर्माणों पर कार्यवाही नहीं हो पा रही थी। अधीक्षण अभियंता एके मित्तल ने प्रयास किया तो पुलिस बल प्राप्त हुआ जिस पर निर्माण खंड एक के अधिशासी अभियंता निखिल माहेश्वरी के नेतृत्व में टीम तैयार की गई जिसमें सहायक अभियंता बीके चाहर, फैज अवादीन, अवर अभियंता प्रवीण, शुभम शिवहरे, प्रभतकर झा शामिल थे तैयार की गई और पुलिस बल के साथ यह टीम मौके पर पहुंची और चार अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करनी प्रारंभ कर दी जिम 11/267,11/423,11/368 एवं 12/900 शामिल थे, इनमें से कुछ निर्माण पर तो ध्वस्तिकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया गया तथा एक निर्माण को सील कर दिया गया जिस निर्माण को सील किया गया उसे पर व्यावसायिक गतिविधियां प्रारंभ होने जा रही थी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here