Breaking

Your Ads Here

Monday, April 20, 2026

भाकियू इंडिया की मांग मानी गई, यूपी में बिजली स्मार्ट मीटर पर रोक

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भाकियू इंडिया ने एक गरीब जनता के हक की एक ओर लड़ाई जीत ली है। भाकियू इंडिया ने पिछले दिनों ही स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप तितौरिया के नेतृत्व में ज्ञापन दिया था, जिसमें सरकार द्वारा भाकियू इंडिया की शिकायत व बिंदुओं पर विचार करते हुए तत्काल प्रभाव से यूपी में स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी है।

प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में गठित तकनीकी समिति जब तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर देती और उसकी जांच नहीं हो जाती तब तक पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटर में बदलने की प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक रहेगी। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए कहा कि जहां स्मार्ट मीटर अभी तत्काल में लगे हैं, वहां लगभग 15 दिन की कन्वर्जन अवधि और उसके बाद 30 दिन यानी कुल लगभग 45 दिन तक किसी भी उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। इसके साथ ही स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है कि जीरो बैलेंस होने की स्थिति में भी अधिकतम 3 दिन या ₹200 तक (2 किलोवाट भार तक) विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं होगी, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। श्री तितौरिया ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन इंडिया इसी प्रकार जनता के हक की आवाज़ हमेशा उठा कर जनहित में कार्य करती रहेगी और जनता को न्याय और उसका हक दिलवाती रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here