Breaking

Your Ads Here

Monday, April 20, 2026

देव की शानदार बल्लेबाजी से ऋषभ एकेडमी की जीत

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे समर क्रिकेट कैंप के दौरान सोमवार को जूनियर वर्ग में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और स्पोर्ट्स स्टार की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें देव शर्मा की अर्द्धशतकीय पारी के चलते ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने जीत प्राप्त की।

स्पाेर्ट्स स्टार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। इसमें रिहान ने 75, अजहर ने 49, हमजा ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कृष्णा ने तीन, कबीर ने तीन, वैभव व अभय ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 23.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए और दो विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से देव शर्मा ने शानदार 69 रन की पारी खेली। उत्तम ने 41, धैर्य ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में हमजा ने दो, अर्जुन ने दो, आदित्य ने दो, आरव ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मंगलवार को भी एक मैच खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here