अनम शेरवानी
नित्य संदेश, मेरठ। युवा राष्ट्रीय लोकदल में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राष्ट्रपति अवार्डी विवेक कुमार बाफर को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
यह नियुक्ति पत्र रवींद्र कुमार पटेल, प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की गईl इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विवेक कुमार बाफर लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित रहे हैं और युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ है। उनकी नियुक्ति से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी तथा संगठन और अधिक सशक्त होगा। विवेक कुमार एक शिक्षित एवं राष्ट्रपति पुरस्कृत युवा है जिनसे युवाओं को प्रेरणा मिलेगीl नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक कुमार बाफर ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विशेष रूप से जयंत चौधरी के प्रति धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि युवाओं को संगठित कर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल को और मजबूत बनाना उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा। साथ ही, किसानों, युवाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विवेक कुमार बाफर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना कीl
बधाई प्रेषित करने वालो में राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, मलूक नागर, विनय प्रधान, सांसद राजकुमार सांगवान, ग़ुलाम मुहम्मद आदि रहे
No comments:
Post a Comment