Breaking

Your Ads Here

Sunday, April 12, 2026

टिकाऊ, किफायती और सुलभ पशु स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना आवश्यक


नित्य संदेश ब्यूरो 

पशु चिकित्सा आयुष (आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक) आधारित स्वास्थ्य प्रबंधन पर कई महत्वपूर्ण प्रस्तुतियाँ दी गईं।

पहला सतत पशुधन और पालतू पशु स्वास्थ्य को एकीकृत करने वाला आयुष’ विषय रहा विशेष आकर्षण।

मेरठ। आईआईएमटी विवि एवं वेटरनरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस वैकॉन 2026 के तीसरे व अंतिम दिन उच्च वैज्ञानिक वैज्ञानिक सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें तमिलनाडु पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, छत्तीसगढ़, बिहार, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के प्रतिष्ठित पशुधन विशेषज्ञ और प्रतिभावानों ने अपने शोध शोधकर्ताओं का ओरल और पोस्टर के माध्यम से संक्षिप्त प्रस्तुतिकरण किया। विशेष रूप से पशु चिकित्सा आयुष (आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक) आधारित स्वास्थ्य प्रबंधन पर कई महत्वपूर्ण प्रस्तुतियाँ दी गईं। इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में 256 से अधिक वेटरनरी प्रोफेशनल्स, वेटरनरी प्रोफेशनल्स, फील्ड वेटरनियन्स एवं स्टूडेंट- स्टूडेंट-स्टूडेंट्स ने सक्रिय डॉक्यूमेंटेशन की शुरुआत की।

क्लिरनेट के संस्थापक सौरभ कसेरा ने कहा भारत के पशु चिकित्सा अभ्यास में अधिक ,टिकाऊ और सुविधाजनक देखभाल मॉडलों की ओर स्पष्ट बदलाव  हो रहा है। अनुसंधान और वास्तविक विश्व अभ्यास के बीच खाई को पाटने की आवश्यकता है। विशेष् रूप से वनस्पति स्तर पर जहां प्रभाव सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। 

विश्व प्रसिद्ध वेटरनरी होम्योपैथी के डॉक्टर सुरजीत सिंह मक्कड़, डॉक्टर गौतम उनी ने अपने होम्योपैथी चिकित्सा से संबंधित शोध पत्र पढ़े। जिनको उत्कृष्ट शोध कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। आज के वर्कशॉप एवं टेक्निकल सेशन्स में कुल 18 लीड पेपर्स प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने पशु चिकित्सा, पशु पोषण एवं पशु उत्पादन के विभिन्न आयामों को नई दिशा प्रदान की। मुख्य अतिथि के रूप में सिक्किम सरकार के पूर्व चीफ सेक्रेटरी अशोक कुमार श्रीवास्तव रिटायर्ड आईएएस पधारे तथा विशिष्ट अतिथि डॉ विनोद कुमार वर्मा, वॉइस चांसलर लुवास विश्वविद्यालय हिसार, डॉक्टर मनीष चेटली, निदेशक केंद्रीय बकरी शोध संस्थान मखदूम मथुरा, वरिष्ठ प्रोफेसर आर. एस. चौहान, जीबी पंत विश्वविद्यालय का स्वागत वेटरनरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह द्वारा अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न शोध पत्र प्रस्तुत करने वाले वैज्ञानिकों, शोध एवं पशु चिकित्सा विज्ञान के छात्र- छात्राओं, जम्मू कश्मीर से आए हुए 15 प्रगतिशील पशुपालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वेटरनरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय संपादक डॉ राजेश कुमार सिंह मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों  किस संक्षिप्त परिचय के साथ-साथ उनके द्वारा इस कांफ्रेंस में भाग लेने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

गोयल वेट फार्मा के एमडी मृदुल गोयल द्वारा विभिन्न होम्योपैथिक उत्पादों एवं उनके वैज्ञानिक परीक्षणों पर आधारित शोध प्रस्तुत किए गए, जो प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी रहे। इसके अतिरिक्त वैट नेट मीडिया द्वारा वेटरनरी मीडिया की भूमिका पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई, जिसमें वैज्ञानिक शोधों के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता में मीडिया की महत्ता को रेखांकित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here