Breaking

Your Ads Here

Wednesday, April 1, 2026

सुभारती लॉ कालेज द्वारा ग्राम नगला ज़मालपुर में निःशुल्क विधिक सहायता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन



नित्य संदेश ब्यूरो 


मेरठ।  सरदार पटेल सुभारती इंस्टीट्यूट ऑफ लॉस्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा नगला जमालपुर (बागपत रोड) में एक निःशुल्क विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर सुभारती लॉ कॉलेज के निदेशक राजेश चन्द्रा (पूर्व न्यायमूर्तिइलाहाबाद उच्च न्यायालयप्रयागराज) के निर्देशन तथा संकायाध्यक्षा प्रो. (डॉ.) रीना बिश्नोई के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।  


कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. सारिका त्यागी ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोरअसहाय वर्गमहिलाओं एवं बच्चों को उनके विधिक एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा। उन्होंने ग्रामीणों को सुभारती लॉ कॉलेज स्थित जिला विधिक सहायता केंद्र द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क कानूनी सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी।

शिविर में उपस्थित लोगों को वृद्धावस्था पेंशनविधवा/निराश्रित महिला पेंशनदिव्यांग पेंशन एवं कुष्ठावस्था पेंशन जैसी योजनाओं की पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई। 


इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि डिजिटल अपराध का शिकार होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।  कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने घर-घर जाकर लोगों को धारा 144 बी.एन.एस.एस.माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम 2007, बाल अधिकारप्रधानमंत्री अटल बीमा योजनाआयुष्मान कार्ड योजनाशिक्षा का अधिकार एवं यौन शोषण के विरुद्ध अधिकार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी।


अभियान में अदितिरश्मिदियानिकिताउमंगसुरभिरितिकागुनगुनहिमांशीखुशबूरियांशीदेवांशगुलशनआयुषगोविंदमयंकअजीतविक्की सहित अनेक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सुभारती लॉ कॉलेज के पूर्व छात्र सुमित का भी विशेष सहयोग रहा।  यह शिविर ग्रामीण क्षेत्र में विधिक जागरूकता फैलाने और लोगों को उनके अधिकारों के प्रति सजग करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here