Breaking

Your Ads Here

Monday, April 13, 2026

बाबासाहेब की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक 'फूल अर्पण' कर उन्हें अपनी भावभीनी भावांजलि अर्पित की

रवि गौतम 

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। के.वी. पब्लिक स्कूल में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती अत्यंत गरिमा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस गौरवशाली अवसर पर विद्यालय की चेयरमैन कमलेश कुमारी और डायरेक्टर इंजीनियर असीम गुप्ता ने बाबासाहेब की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक 'फूल अर्पण' कर उन्हें अपनी भावभीनी भावांजलि अर्पित की। 

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने डॉ. अंबेडकर के महान चरित्र, उनके संघर्षपूर्ण जीवन और उनकी सादगीपूर्ण जीवनशैली को नाटकों एवं भाषणों के माध्यम से बड़ी ही कुशलता से मंच पर जीवंत किया। विद्यालय के डायरेक्टर इंजीनियर असीम गुप्ता ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें बाबासाहेब के उच्च आदर्शों और उनके द्वारा दिखाए गए सत्य व न्याय के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, शिक्षकों ने भी बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाने के साथ-साथ समाज में समानता लाने का संदेश दिया। 

कार्यक्रम के समापन पर चेयरमैन कमलेश कुमारी ने सभी को संविधान की मर्यादा बनाए रखने और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प दिलाया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर प्रेरणादायी ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here