Breaking

Your Ads Here

Monday, April 6, 2026

कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने फीता काटकर किया पॉली क्लिनिक का उद्घाटन

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र पर पॉलीक्लिनिक का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कैंट विधायक अमित अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर पॉलीक्लिनिक का उद्घाटन किया।

नव स्थापित पॉलीक्लिनिक में स्त्री रोग, बाल रोग, मनोचिकित्सा एवं नाक-कान-गला (ENT) के विशेषज्ञों द्वारा मरीजों को निःशुल्क परामर्श प्रदान किया जाएगा। इस पहल से क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं, बच्चों, मानसिक स्वास्थ्य, नाक-कान-गला एवं सामान्य रोगों के लिए परामर्श एवं आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ये सेवाएं प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित रहेंगी। साथ ही ईसीजीएचएस कार्ड धारकों की Pathkind के द्वारा जांच की जाएगी

इस अवसर पर डॉ. नीलिमा अग्रवाल, डॉ. परिधि चौधरी, डॉ. रमीज डॉ. सौरभ गोयल, एआरओ विकास चौधरी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। पॉलीक्लिनिक के शुभारंभ से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच में महत्वपूर्ण सुधार होने की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here