अरुण बंसवाल
नित्य संदेश, मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत दायमपुर गांव में रविवार को तीन माह के एक नवजात की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि एएनएम के गलत टीकाकरण के कारण उनके तीन माह के बेटे की मौत हो गई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है।
नेशनल हाईवे स्थित दायमपुर निवासी बृजपाल एसी मैकेनिक का कार्य करते है। पांच वर्ष पूर्व उनकी शादी शिखा के साथ हुई थी। दंपति की दो वर्ष की बेटी वैष्णवी व तीन माह का बेटा तनिष्क है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को उनके मोहल्ले में टीकाकरण कैंप लगा था। जिसमें रूपा तेवतिया, स्वास्थ्य सहयोगी कल्पना व आशा आरती थी। बृजपाल ने बताया कि दोपहर को उनकी पत्नी शिखा मां कृष्णा के साथ बेटे का टीकाकरण करने गई थी। आरोप है कि एएनएम ने बच्चे को पेंटा 2 की दूसरी वैक्सीन लगाई थी। जिससे देर रात उनके बेटे की तबीयत अचानक खराब होने लगी। बृजपाल के अनुसार तनिष्क को खून की उल्टी के बाद हालत बिगड़ गई।
घबराए परिजन तुरंत इलाज के लिए उसे शोभापुर स्थित निजी अस्पताल में ले गए। जहां कुछ समय बाद ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। हंसते खेलते नवजात के अचानक जाने से पूरा परिवार सदमे में है। परिजनों ने एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की हैं। परिजनों ने शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया है।
नंगलाताशी पुलिस चौकी प्रभारी महेश शर्मा के बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई थी। तहरीर आने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
संवाददाता अरुण बंसवाल मेरठ।
No comments:
Post a Comment