Breaking

Your Ads Here

Sunday, April 19, 2026

23 अप्रैल को स्मार्ट मीटर की शव यात्रा निकालेंगे व्यापारी

 

विजय मान

नित्य संदेश, मेरठउद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजीकृत) की विगत रात्रि गूगल मीट के माध्यम से आयोजित आपातकालीन ऑनलाइन बैठक में स्मार्ट मीटर की जबरन थोपे जा रही व्यवस्था के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने की।

बैठक में प्रदेश भर के विभिन्न जनपदों से जुड़े पदाधिकारियों और व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता और व्यापारियों का खुला शोषण किया जा रहा है। बिजली विभाग की मनमानी, गलत बिलिंग, उपभोक्ताओं के उत्पीड़न को अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार और विद्युत विभाग ने स्मार्ट मीटर की खामियों को दूर कर जनविरोधी नीतियों को वापस नहीं लिया, तो प्रदेशभर में उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 23 अप्रैल को मेरठ सहित प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों पर विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालयों का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही, स्मार्ट मीटर की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर पुतला दहन किया जाएगा, ताकि इस जनविरोधी व्यवस्था के खिलाफ जनता का गुस्सा साफ तौर पर सामने आ सके। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here