नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मेडिकल कॉलेज के दंत रोग विभाग द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया,नजिसमे विभागाध्यक्ष डॉ. अनामिका शर्मा ने नर्सिंग छात्रों को मौखिक स्वास्थ्य के महत्व पर संबोधित किया, उन्होंने दांतों और मुख की स्वच्छता बनाए रखने के आवश्यक उपायों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर डॉ. सानिया (ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन) एवं डॉ. तनीषा (पीडोडॉन्टिस्ट) ने भी मौखिक स्वास्थ्य पर उपयोगी व्याख्यान दिए। इसके पश्चात “A Happy Mouth is a Happy Life” थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें नर्सिंग छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग से डॉ. संजीव एवं डॉ. तनवीर उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. अनामिका शर्मा द्वारा किया गया तथा इसका सफल समन्वयन सीनियर रेजिडेंट्स डॉ. तनीषा, डॉ. सानिया, सिस्टर मुनमुन एवं शगीर जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की सफलता में नर्सिंग विभाग की विभागाध्यक्ष एवं एसोसिएट प्रोफेसर हेमलता का विशेष सहयोग रहा, जिनका दंत विभाग की ओर से हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
No comments:
Post a Comment