सलीम सिद्दीकी
नित्य संदेश, मेरठ। नायब शहर काजी एवं जमीयत उलेमा ए हिंद के पूर्व शहर अध्यक्ष जैनुल राशेदीन को हार्ट अटैक आया। इसके बाद उनकी रोबोटिक सर्जरी की गई।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य काजी शादाब और जमीयत के पूर्व कोषाध्यक्ष हाजी शीराज रहमान ने बताया कि नायब शहर काजी जैनुल राशेदीन को हार्ट अटैक आने पर डॉ. ममतेश गुप्ता को दिखाया गया लेकिन स्थिति अनियंत्रित होने पर उन्हें दिल्ली रैफर किया गया। दिल्ली (साकेत) स्थित मैक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में उनकी रोबोटिक सर्जरी की गई एवं स्टंट डाले गए। बता दें कि इससे पूर्व भी नायब शहर काजी को दिल का दौरा पड़ चुका है और तब भी उन्हें स्टंट डाले गए थे। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं।

No comments:
Post a Comment