रवि गौतम
नित्य संदेश, भावनपुर। क्षेत्र के दतावली गांव निवासी करिश्मा चौहान ने यूपीएससी परीक्षा में 17वीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि के बाद रविवार को उनके गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।
गांव पहुंचने के बाद करिश्मा चौहान ने सर्वप्रथम प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत ग्रामीणों ने उनके सम्मान में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने करिश्मा चौहान को बुके भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस दौरान करिश्मा के चाचा ने अनुराग चौहान बताया कि उनके बड़े भाई वीरेंद्र चौहान नोएडा में एक कारोबारी है वहीं पर रहकर बच्चों की पढ़ाई कराई जहां आज गांव में पहुंचने पर गांव के साथ-साथ पूरे जिले का नाम करिश्मा ने रोशन किया है. इस अवसर पर कौशल चौहान (ब्लॉक प्रमुख पति), बिल्डर अभिषेक शर्मा, नौशाद, जिमी, असगर, राहुल चौहान और लीले सिंह वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने करिश्मा का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

No comments:
Post a Comment