Breaking

Your Ads Here

Wednesday, April 22, 2026

हमारा ग्रह, हमारी शक्ति थीम पर मनाया गया पृथ्वी दिवस


रवि गौतम 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। परीक्षितगढ़ इण्टर कॉलेज में पृथ्वी दिवस -2026 के अवसर पर शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा मिशन लाइफ के लिए इको क्लब के तत्वावधान में हमारी शक्ति हमारा ग्रह मथीम पर आयोजित राष्ट्रीय- स्तरीय वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया ।जिसमें विद्यालय के शिक्षकों व छात्रों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया ।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर लवकेश कुमार रुहेला ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों,शिक्षकों व हितधारकों के लिए पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाने के लिए बढ़ावा देना व जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here