रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर पंचायत में विश्व पृथ्वी दिवस पौधा रोपण कर पृथ्वी को सुरक्षित करने का संकल्प लिया वही उत्कृट कार्य करने वाले स्वछता कर्मियों को सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमैन हिटलर त्यागी ने कहा कि एक पृथ्वी है जिस पर जीवन है पौधा रोपण कर पृथ्वी की रक्षा करना सभी का कर्तव्य हो नगर पंचायत परीक्षितगढ़ के स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसेडर एवंझ अखिल विद्या समिति के अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला ने कहा कि स्वछता के लिए स्वच्छता के लिए विशेष रूप से समाज करते हुए इस बार नगर वासियों के सहयोग से प्रथम स्थान पाना है सबका लक्ष्य है वहीं पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया गया और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया
इस अवसर पर स्वछता चैंपियन पूनम रुहेला, वरिष्ठ लिपिक संदीप गौतम, सभासद विकल गुर्जर, सफाई नायक इमरान तोमर सहसफ़ाई नायक संतोष कुमार बाल्मीकि, आशीष कुमार, मनोज कुमार, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे
No comments:
Post a Comment